![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241231-wa00258685965296057374621-1024x576.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के पूर्व छात्र डॉ.हरीश कुमार शर्मा ने कृषि वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर बनाया है और उनके इस उपलब्धि के लिए विद्या मन्दिर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनका पूरा परिवार शामिल रहा। इस समारोह की अध्यक्षता सोलन जिला हिमाचल शिक्षा समिति अध्यक्ष मस्तराम शर्मा ने की। डॉ. हरीश कुमार शर्मा दाड़लाघाट ग्राम पंचायत के छोटे से गाँव स्यार-काटली के एक साधारण परिवार से हैं।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311658040051191329413162-1024x771.jpg)
डॉक्टर हरीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन के 14 वर्षों का अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने पूरे जी जान से जुट जाएं और असफलता से निराश न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी उपलब्धि को हासिल करने से पहले अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करो और फिर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने पूरे जी जान से जुट जाओ। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए,बल्कि उससे सबक लेकर फिर से दुगनी मेहनत के साथ सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240819-wa00334552124463613297505.jpg)
प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने डॉ.हरीश कुमार शर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ शर्मा की उपलब्धि न केवल उनके लिए,बल्कि पूरे स्कूल और समाज के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ठाकुर ने कहा कि डॉ शर्मा की सफलता हमें यह सिखाती है कि कड़ी मेहनत,समर्पण और दृढ़ संकल्प से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने डॉ शर्मा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa0060548627771317838367.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00587760455022641535323.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00593040991245198730742.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241209-wa00635298925599746326419.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00616597135216467712994.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)