जगत सिंह नेगी ने किया कुनिहार में रियासत विंटर कार्निवाल का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में दो दिवसीय ‘रियासत विंटर कार्निवाल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सजंय अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

जगत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव कलाकारों को मंच प्रदान करने और प्रदेश की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नेगी ने प्रदेश सरकार की ओर से लोक कलाकारों को उचित मानदेय और सम्मान देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम के दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मेलों और उत्सवों में स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक समय देने पर जोर दिया। उन्होंने आयोजन समिति को पहली बार रियासत विंटर कार्निवाल आयोजित करने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, अर्जुन गोपाल, रंजना रघुवंशी, मास्टर लक्की, श्रुति शर्मा, और धर्मेंद्र सहित कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरान बाघल लैंड लूजर समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, प्रधान-उप प्रधान परिषद के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता देवेंदर कौंडल, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बी.आर. कश्यप, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page