वेद प्रकाश ठाकुर बने भारतीय किसान संघ विकास खंड कुनिहार के अध्यक्ष

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,भारतीय किसान संघ विकास खंड कुनिहार की कार्यकारिणी का ग्राम पंचायत चंडी सेवड़ा में गठन किया गया। इस दौरान नरेश शर्मा पूर्व प्रधान भारतीय किसान संघ ने पुरानी कार्य कारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने वेद प्रकाश ठाकुर को विकास खंड कुनिहार का प्रधान चुना गया। इस दौरान किशोर कुमार को मंत्री और नागेश कुमार को उपाध्यक्ष,टेकचंद शर्मा को सहमन्त्री,देवेंद्र कुमार के युवा प्रमुख और सुमन देवी को महिला प्रमुख चुना गया। इस दौरान हेमराज बंसल को प्रचार प्रमुख व भगीरथ ठाकुर को बीज प्रमुख और हेमराज ठाकुर को मंडी प्रमुख और गंगा राम शर्मा को सहकारिता प्रमुख बनाया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2027 तक रहेगा। संघ के प्रधान वेद ठाकुर ने कहा की वह किसानों की समस्याओ को लेकर हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा की किसानों की फसल को जंगली जानवर बुरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं इसको लेकर जल्द सरकार से किसानों को उचित मुआवजे दिलाने को लेकर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा की देश के अनदाता को सरकार जल्द फसलों को हो रहे नुक्सान के लिए उचित मुआवजा दें ताकि दिनरात मेहनत करने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page