![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240912-wa00541816736898733071293-1024x768.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,आगामी विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंजीनियर राजेश शर्मा द्वारा अंबुजा सीमेंटस लिमिटेड दाड़लाघाट में परिसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को ओजोन क्षरण और इसके पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में शिक्षित करना रहा। ओजोन परत के क्षरण से उत्पन्न होने वाले खतरों और इसे रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ओजोन परत के संरक्षण के महत्व और इसके लिए आवश्यक कदमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख राजेंद्र सिंह कुर्मी,अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन प्रमुख भूपेंद्र गांधी,परचेज प्रबंधक अवतार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)