भू व्यवस्था में शिमला व कांगड़ा में 201 पटवारी देगे अपनी सेवाएं:चेतराम पाल,सयुंक्त पटवार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़ दाड़लाघाट  सयुंक्त पटवार कानूनगो एसोशियसन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतराम पाल ने शिमला तथा कांगड़ा में भू- व्यवस्था पटवारियों को नियुक्ति देने पर सरकार का आभार प्रकट किया है।इन पटवारियों का पिछले एक वर्ष से भू-व्यवस्था विभाग का परीक्षण चल रहा था।इन पटवारियों ने बंदोवस्त विभाग में ट्रेनिंग तथा परीक्षा पास कर ली है।अब इन 201 पटवारियों को प्रदेश सरकार ने नियुक्तियां दे दी है।ये पटवारी कांगड़ा तथा शिमला मंडल में अपनी हाजरी देंगे।सयुंक्त पटवार कानूनगो एसोशियसन संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतराम पाल ने सरकार के इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री,राजस्व मंत्री तथा भू-व्यवस्था अधिकारी कांगड़ा मंडल का धन्यवाद किया है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से विभाग में पटवारियों की कमी दूर हो जाएगी,जिससे अब नई तकनीक से भू-व्यवस्था कार्यों में तेजी आएगी।उन्होंने बताया कि पांच पटवारियों को पदोन्नति कर कानूनगो बनाने के लिए भी सरकार का आभार प्रकट करते हैं।उन्होंने बताया कि सयुंक्त पटवार संघ ने इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है तथा भविष्य में भी सरकार से ऐसे ही सहयोग की कामना करते हैं।संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page