
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,विधानसभा उपचुनाव में धनतंत्र के ऊपर जनतंत्र की जीत हुई है। यह बात अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम सभा दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने कही है। शुक्ला ने कहा कि उपचुनाव में जन बल से धन बल की हार हुई है। कांग्रेस ने सकारात्मक चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के नाम पर वोट मांगे। अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम सभा दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला,उपप्रधान जय सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष तिलक गौतम,कार्यकारणी सदस्य लाला शंकर,विद्यासागर ठाकुर,पवन ठाकुर ने सयुंक्त ब्यान में कहा कि उपचुनाव में लोगों को धर्म,जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने के भाजपाइयों के हथकंडे काम नहीं आए।

उन्होंने कहा कि देहरा,नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए ओर देहरा और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम सभा दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने सभा सदस्यों की ओर से बधाई देते हुए इस जीत का श्रेय जनता के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया है।





