विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत पर दाड़ला कांग्रेस ने जश्न मनाते हुए बांटी मिठाई।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,प्रदेश में उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता गदगद हैं और जीत की खुशी मना रहे हैं। शनिवार को विधानसभा उपचुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस कमेटी दाड़ला ने भी जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबुजा चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,दाड़लाघाट कांग्रेस जोन अध्यक्ष मनोज गौतम,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव जगदीश ठाकुर,अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम सभा दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाला शंकर,ब्लॉक कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस सचिव जयसिंह ठाकुर,तिलक शर्मा,राजेंद्र पंवर,अनिल गुप्ता,दीपक गजपति,धनपत करड़,उमेश,ऋषि राज गांधी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page