महिला मंडल और युवक मंडल राहु ने गांव में किया वृक्षारोपण,,, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना के राहु गांव में महिला मंडल राहु और नेहरू युवक मंडल राहु ने मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस में लगभग 100 पौधे लगाए गए, जिनमें बेहड़ा, आड़ू, आंवला, चढीनु, बरगद, पीपल और नीम शामिल थे। सभी ने स्थानीय सड़क मार्ग और अर्की-माँजू सड़क मार्ग में भी पौधरोपण किया।


यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए आयोजित किया गया और सभी सदस्यों ने इसे समर्थन दिया कि वे हर वर्ष पौधरोपण का कार्य करेंगे। महिला मंडल की प्रधान वंदना कौशल और युवक मंडल के अध्यक्ष हंसराज वर्मा ने भी इस महत्वपूर्ण कार्य में अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने वन विभाग अर्की का इन पौधों को उपलब्ध करवाने के लिए विशेष आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में गांव के बच्चों और युवाओं ने भी उत्साह से भाग लिया और उन्होंने बताया कि पौधे न केवल पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। ग्रामवासियों ने इस कार्य की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता को बल दिया।

इस दौरान अनिता,मोहिनी,शिवांशी,भारती,नंदकिशोर, यतिन,अमन,लक्ष्य,दीक्षित,धीरज, सौरभ और देवेंद्र ने इस वृक्षारोपण कार्य मे सहयोग दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page