ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छठी से बाहरवीं कक्षा तक की छात्राओं को पोक्सो एक्ट के तहत विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

प्रवक्ता अंग्रेजी शीला देवी,प्रवक्ता हिंदी सुनीता देवी व विज्ञान स्नातक राजो देवी ने छात्राओं को गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाली विभिन्न समस्याओं व शरीर में होने वाले विभिन्न बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की। सुनीता देवी ने छात्राओं से घर से स्कूल आते समय अनजान व्यक्ति से लिफ्ट न लेने व मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति को अपनी जानकारी शेयर न करने की अपील की।



