ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:-प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अर्की विधानसभा में खुशी की लहर हैं।
विनय शर्मा ने कहा संजय अवस्थी ने अपनी मेहनत लगन ईमानदारी व पार्टी के प्रति अपने सच्चे समर्पण से यह मुकाम हासिल किया हैं। संजय अवस्थी के कार्यशैली के अर्की कांग्रेस के साथ साथ प्रदेश के हज़ारों युवा कायल होते जा रहे हैं। संजय अवस्थी पिछले लगभग 15 से भी अधिक वर्षों से संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से मेहनत कर रहे हैं। एनएसयूआई अर्की के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।