अर्की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के डिप्टी एडवोकेटजनरल बनने पर सम्मान समारोह आयोजित।

हेमंत वर्मा ने डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री व संजय अवस्थी का जताया आभार।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में युवा कांग्रेस अर्की के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अर्की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के डिप्टी एडवोकेट जनरल बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया।

इसमें ब्लाक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हेमंत वर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें डिप्टी एडवोकेट जनरल बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेमंत वर्मा एवं ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप को शाल व टोपी पहना कर सम्मानित तथा फूलों के बुके भेंट किये। अर्की ब्लाक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप ने युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के डिप्टी एडवोकेट जनरल बनने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सीपीएस संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी नियुक्तियां युवा कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी तथा युवा नेतृत्व को राजनीतिक व उनके कैरियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने भी हेमन्त वर्मा को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत वर्मा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है तथा कालेज व यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे है। उन्होंने कहा कि वर्मा पिछले काफी सालों से अर्की युवा कांग्रेस तथा प्रदेश युवा कांग्रेस की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने उनके वकालत में लम्बे अनुभव को देखते हुए डिप्टी एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्ति प्रदान की है। हेमंत वर्मा ने उनके डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं मुख्य संसदीय सचिव सजंय अवस्थी का आभार आभार व्यक्त किया।

उन्होंने युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकताओं का उनके सम्मान और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है तथा प्रत्येक युवा कांग्रेस पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहे तथा पार्टी की विचारधारा और उसके मूल्यों के साथ निष्ठावान बने रहें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अर्की लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में करवाऐ गये विकास एवं हिमाचल प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों का प्रचार प्रसार यूथ जोड़ों बुथ जोड़ों कार्यक्रम के माध्यम से अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न बुथो पर आयोजन के माध्यम से जनता के मध्य कर रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page