ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय एसएमसी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी सोलन अजय यादव बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे व उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa0125607985070228731312-1024x576.jpg)
मुख्यातिथि ने राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूढ़ को उत्कृष्ट एसएमसी का सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार विद्यालय के पीईटी सजंय कंवर व एसएमसी प्रधान द्वारा प्राप्त किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक लच्छीराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय को यह सम्मान मिलना समस्त विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 -24 में विद्यालय एसएमसी ने विद्यालय के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यों में अपना योगदान दिया, जिसके लिए विद्यालय की एसएमसी को उत्कृष्ट एसएमसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की एसएमसी को यह पुरस्कार मिलने पर समस्त विद्यालय परिवार सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20231226-wa00174630442965786108528-1024x819.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/dainikhimachalnews-34032873589659430017-1024x427.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240302_1907418775313346176745823.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img202306231618518449609625320038087.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20231005_1841334943349459902928328.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240130_233759388574933726155302.png)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)