ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्बन कॉपरेटिव बैंक शिमला के गत् दिनों हुए निदेशक मण्डल के चुनाव में कुनिहार के हाटकोट निवासी मदनलाल जोशी को निर्विरोध बैंक का निदेशक चुना गया। बतौर निदेशक वे चौथी बार चुने गए।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image1272511781-17095470875024752783405078582455.jpg)
4 मार्च को बैंक के नवनियुक्त निदेशक मण्डल द्वारा बैंक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से मदन लाल जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। तीसरी बार मदन लाल जोशी बतौर उपाध्यक्ष बैंक के लिए अपनी सेवाऐं देंगे।
विदित रहे कि मदन लाल जोशी ने 40 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करके अपनी सेवाएं दी है मदनलाल जोशी विभाग से बतौर जिला नियंत्रक के पद से सेवानिवृत हुए है।
मदन लाल जोशी अपनी कार्य कुशलता, कर्मठता एवं विनम्र स्वभाव के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240302_1907418775313346176745823-1024x279.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/dainikhimachalnews-34032873589659430017.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img202306231618518449609625320038087.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240130_233759388574933726155302.png)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20231005_1841334943349459902928328.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2023-12-20-17-41-00-13_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9147096209274537686949.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)