चंडीगढ़ तक ही चलेगी एचआरटीसी की दिल्ली जाने वाली बसें

किसानों के दिल्ली कुच के चलते लिया फैसला
दिल्ली में मौजूद बसें दिल्ली में रहेंगी खड़ी


एचआरटीसी ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाईजरी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- कृषि कानून को लेकर एक बार फिर से किसानों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर जनता की परेशानियां बढ़ा दी है। इस आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाएं सील कर दी है। इससे एच.आर.टी.सी. पथ परिवहन निगम के बाहरी राज्यों को जाने वाले रूट भी प्रभावित हुए है।

प्रतीकात्मक छायाचित्र

किसान आंदोलन के चलते एचआरटीसी प्रबंधन ने दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं मंगलवार को स्थगित कर दिया है। वहीं आज 14 फरवरी को चंडीगढ़ से दिल्ली बसें जाएगी या नहीं इसका फैसला हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है। यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण निगम अब दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक ही चलाएगा। वहीं दिल्ली से आने वाली बसों को दिल्ली में ही खड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब एवं चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी चंडीगढ़ तक ही चलाई जा रही है। हरियाणा पुलिस के निर्देशों के अनुसार ही दिल्ली को बसें भेजी जाएगी।


बाॅक्स
निगम की यात्रियों को एडवाइजरी, सफर पर चलने से पहले नंबरों पर करें संपर्क
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निगम प्रबंधन ने एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी मेें प्रबंधन ने कहा है कि चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच में बस यात्रा करने से पहले यात्री नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें या फिर एच.आर.टी.सी. कंट्रोल रूम नंबर 0177- 2658765, दिल्ली-011-23868694 एवं चंडीगढ़ 9463378026 पर संपर्क करे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page