ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- ब्लाक कांग्रेस अर्की कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0004-1024x1024.jpg)
ब्लाक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के परिवार के लिए यह बड़ा आघात है। कश्यप ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, ब्लाक महासचिव सीमा शर्मा , अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता,ब्लाक मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर,रवि पाठक, विनय शर्मा, सुमित , जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र रावत, एटीटीओ सोसायटी दाडलाघाट के प्रधान ऋषि देव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240203_1726202921839288179828803-683x1024.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20231226-wa00174630442965786108528.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240123-wa00878718231767359378842.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)