ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश सर्व-अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से प्रदेश सचिवालय शिमला में मिला।

प्रतिनिधिमण्डल ने 2 दिसम्बर 2023 को अनुबन्ध कर्मचारियों के नियमितिकरण के सन्दर्भ में जारी अधिसूचना को निरस्त करने का प्रस्ताव दिया।

इस अधिसूचना के अनुसार अब वर्ष में केवल एक बार मार्च महीने में ही अनुबन्ध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा,जबकि पहले नियमितिकरण वर्ष में 2 बार मार्च तथा सितम्बर महीने में होता था। जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस अधिसूचना से प्रदेशभर में लगभग 6000 कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इस समस्या पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलदीप गुलेरिया, प्रदेश महासचिव सन्धिरा तेगटा ठाकुर,
सलाहकार समिति सदस्य अमित शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आतिश, दिनेश नायक,दीपक,राकेश, विनोद शर्मा, भुपेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र व अन्य सदस्य मौजुद रहे।






