ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत् बोर्ड मंडल अर्की मे इंजीनियर मिनस्ट्रियल व तकनिकी कर्मचारीयों द्वारा 3 मुख्य मुद्दों पर डिवीज़न अर्की के प्रांगण मे प्रधान संदीप गुप्ता व दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।
इन कर्मचारियों की मुख्य मांगो में इस महीने का वेतन तुरंत बहाल् करना और हर महीने की एक तारीख को वेतन अदायगी सुनिश्चित करना शामिल हैं। इसके अलावा ओपीएस को तुरंत प्रभाव से लागु करने की कर्मचारियों ने मांग की।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने तकनीकी कर्मचारियों की भरती की मांग की। इस धरने मे इंजीनियर ,मिनिस्ट्रियल,व तकनीकी कर्मचारियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया।