कांग्रेस का एक वर्ष का कार्यकाल बेहद निराशाजनक,, झुटी गारंटिया देकर लोगों को छला,,, सांसद सुरेश कश्यप।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जो जश्न झूठ की गारंटी है। सरकार द्वारा लोगों को झूठ बोलकर 10 गारंटीया देने की घोषणा की गयी लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। यह बात आज भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत सेवड़ा-चंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा और भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मानित करने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस सरकार ने कोई गारंटी पूरी नहीं की और प्रदेश को 10 वर्ष पीछे धकेलने का काम किया है। सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों से जो भी वायदे किए वो सभी अक्षरसह पुरे किए है। उन्होंने कहा की धारा 370 हो चाहे राम निर्माण की संकल्प भाजपा ने पूरा किया। कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को सस्ते दामों पर अनाज दिया जो 2028 तक दिया जाएगा। कश्यप ने कहा की देश में 10 करोड़ लोगों को उज्वला योजना का लाभ दिया गया। 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख तक का स्वास्थय लाभ दिया गया। सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा द्वारा लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता के साथ संकल्प लिये जाते है जिन्हें पूरा करने की गारंटी भी दी जाती है और उन्हें पूरा भी किया जाता है। उन्होंने कहा की देश आजादी के 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने तक मोदी सरकार द्वारा विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसे पूरा करने के लिये लोगों का आशीर्वाद बहुत ही जरूरी है।इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं की भी विकास रथ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा, कमल गौतम ज़िला उपाध्यक्ष,ज़िला परिषद सदस्य आशा परिहार और कई भाजपा कार्यकरता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page