ब्यूरो, दैनिक, हिमाचल न्यूज:- अल्ट्राटेक कामगार संघ बागा में भारतीय मज़दूर संघ का अधिवेशन सत श्री बाडूबाड़ा मंदिर बागा के प्रांगण में आयोजित किया गया। अधिवेशन में भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा,हिमाचल प्रांत के सीमेंट प्रभारी मंगतराम नेगी और अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अधिवेशन में सैंकड़ो श्रमिकों ने भाग लिया।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से कार्यसमिति का गठन किया गया। कार्यसमिति में कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर,महामंत्री सुनील कुमार,संगठन मंत्री वीरेंद्र कुमार विक्की,कोषाध्यक्ष संजू कुमार,वरिष्ट उपाध्यक्ष लालमन,उपाध्यक्ष शेर सिंह,संयुक्त सचिव सागर चंद व प्रेस सचिव राज कुमार को दायित्व दिया गया। अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि अल्ट्राट्रेक बागा में सीमेंट कंपनी श्रमिकों का खुलेआम श्रम कानूनों की अवहेलना कर रही है,कोरोना काल से पहले सभी श्रमिकों को पूरे महीने का वेतन मिलता था,कोरोना का सहारा लेकर अभी तक कंपनी केवल 26 दिन का वेतन ही श्रमिकों के दे रही है,इस प्रकार की मनमानी संघ कभी भी सहन नही करेगा।

शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यदि प्रबंधन वर्ग इस प्रकार श्रमिकों के साथ अन्याय करती रही। इसके इलावा दाड़लाघाट टीम ने कहा हम सब आपके साथ है जहां भी हिमाचल में सीमेंट उद्योगों में श्रमिकों का शोषण होगा,मिलकर अन्याय के विरुद्ध लडाई लड़ेंगे क्योंकि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में सीमेंट महासंघ के गठन किया जा रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सीमेंट उद्योग प्रति वर्ष उचित मुनाफा श्रमिकों की कड़ी मेहनत कमा रही है,श्रमिक जब उद्योग में पसीना बहता है तभी उद्योग दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा है लेकिन मज़दूर रोटी कपड़ा मकान औऱ बच्चों की शिक्षा एवं स्वस्थ से वंचित हो रहा है। सीमेंट प्रभारी मंगत राम नेगी ने कहा यदि अल्ट्राट्रेक प्रबंधन वर्ग अपनी दादागिरी करता रहा फिर आंदोलन स्वाभाविक होगा। इस मौके पर भारतीय मज़दूर संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार,महामंत्री नरेश कुमार,उपाध्यक्ष टेकचंद,कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार,मंत्री राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।




