हिमाचल में मुख्यमंत्री सुक्खू का नेतृत्व साबित होगा मील का पत्थर : रोशन ठाकुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- दी जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट के प्रधान रोशन ठाकुर व अन्य कार्यकारणी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।प्रधान रोशन ठाकुर ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पहाड़ी राज्य के लिए उनका नेतृत्व मील का पत्थर साबित होगा।

रोशन ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू संगठन से जुड़े नेता है।उन्होंने जिस तरह से संगठन को बेहतरीन तरीके से चलाया,अब उसी तरह सरकार को भी उससे ज्यादा बेहतर तरीके से गति देंगे।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी बधाई दी।इस अवसर पर रोशन ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी को भारी मतों से दूसरी बार विधायक बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।उन्होंने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में अर्की क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page