सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर अभियंता संघ हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष लेखराम कौंडल दी बधाई

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अभियंता संघ हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष ई.लेखराम कौंडल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।

कौंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हो रही है जिससे हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारी वर्ग में नई सरकार बनने से अत्यंत प्रसन्नता का माहौल है।

अभियंता संघ हिमाचल प्रदेश की तरफ से एक बार फिर वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल की गहराइयों से हार्दिक स्वागत हार्दिक अभिनंदन करता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page