ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा आज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टटोह के परिसर में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्लास्टिक एकत्रित किया गया और झाडियाँ एकत्रित करके रास्ता साफ किया गया।
नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर द्वारा “स्वैछिक कार्यवाही के माध्यम से सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम” चलाकर लोगों को स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है। नेहरू युवक केन्द्र बिलासपुर की तरफ से स्वंयसेवी शिवानी ठाकुर मौजूद रही।
युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि लोग अब स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे है और अपने आसपास सफाई रखने के लिए कदम उठा रहे है।
लोग जितनी सफाई घर में रख रहे है उससे ज्यादा ध्यान अब सार्वजनिक स्थानों पर सफाई रखने के लिए दे रहे है, ये सब युवक मंडल कवाली टटोह के प्रयासों से परिणाम है। कूड़ा फेंकने के लिए एक खड्डा भी खोदा गया, जिसमें कूड़ा डालने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर युवक मंडल उप- प्रधान अमन ठाकुर, सचिव गौरव ठाकुर, गोल्डि ठाकुर, दीप, हनी, भारत- भूषण, चमन ठाकुर, धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और अमित ठाकुर ने सफाई अभियान में भाग लिया।