ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की उपमण्डल के हिमाचल एकेडमिक स्कूल बाहवां में आज धूमधाम से चिल्ड्रेंस डे मनाया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221114-WA0066-1024x768.jpg)
इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में विभिन्न इंटर हाउस व इंटर क्लास प्रतियोगिताओं जैसे सैक रेस, फ्रॉग रेस, जलेबी रेस, मार्बल एंड स्पून रेस, चेयर रेस व बकेट बाल आदि का आयोजन किया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/Screenshot_2021_1018_005109.jpg)
सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य आकर्षण डिसाईपल-डेयर इवेंट रहा जिसमे बच्चों ने अध्यापकों द्वारा दिए गए विभिन्न ज्ञान वर्धक डेयर्स को पूरा किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री रूप राम शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं तथा बच्चे टीम भावना के अंतर्गत काम करना सीखते हैं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी को मिठाई बांटी गई।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/image_750x_6363f499ee46e-626x1024.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)