18 व 19 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र परवाणू की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल परवाणू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी।


विकास गुप्ता ने कहा कि 18 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैक्टर-1, 1ए, 2, 3, 4, 5, 6, परवाणू, गांव ऊंचा परवाणू, टकसाल, अम्भोटा, नरयाल, टिकरी, नाथ का पानी, टिपरा खड़ीन एवं डब्ल्यू.एस.एस परवाणू, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बी.सी.आई बियरिंग, मैसर्ज़ कोसमो (यूनिट 1 और 2) एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


विकास गुप्ता ने कहा कि 19 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कसौली, गड़खल, धर्मपुर, कुमारहट्टी, मसूलखाना, कोटबेज़ा, जुबड़, शक्कीघाट, जंगेशू, नाहरी, गोरथी, भोजनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page