ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश का प्रस्तावित दौरा शिमला में रखा गया है,जिनका हम स्वागत व अभिनंदन करते हैं । यह बात हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भीम सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस बयान के द्वारा कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश सरकार द्वारा भीड़ इकट्ठा करने हेतु सरकारी कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है व सरकारी कर्मचारियों को हर पंचायत से लगभग 40 लोग जो सरकारी स्कीमों से लाभान्वित हुए हैं उन लोगों को लाने का जिम्मा सौंपा गया है यह बहुत ही निंदनीय विषय है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मंडी की प्रस्तावित रैली पर भी प्रदेश सरकार ने लगभग 6 करोड के लगभग सरकारी खजाने में सेंध लगाई थी । उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि इस प्रकार के बेकार खर्चे करने के बजाय यह पैसा आम जनता पर खर्च करें तो प्रदेश की दिशा और दशा ही बदल जाए ।


आज प्रदेश पर लगभग 70 हजार करोड़ से ऊपर आर्थिक बोझ है । अगर प्रदेश सरकार पिछले 5 वर्षों में लगातार विकासात्मक कार्य करती तो आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को घर-घर जाकर लोगों को रैली हेतु न बुलाना पड़ता ।

