अर्की :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया ।

मांजू की टीम जिसमें कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया, ने प्रवक्ता देशराज गिल के नेतृत्व में भाग लिया । इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया । इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी निरुपमा, उमामहेश्वर, प्रभा, नवनीत, चंद्रशेखर, हेमराज, दिनेश, ओम प्रकाश गर्ग, चंद्रमणि, कपिल, हेमंत, प्रेमलाल, उमा, चेतराम, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

