कुनिहार में आईपीएच सब डिवीजन की अधिसूचना हुई जारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व अन्य ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

कुनिहार:-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाएं एक एक कर सब पूरी हो रही है यह बात भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कुनिहार में पत्रकारों से कही उन्होंने कुनिहार को आई पी एच सब डीविजन की अधिसूचना को जारी होने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि कुनिहार में पटवार सर्कल का शुभारम्भ हो गया है ,108 एम्बुलेंस कुनिहार पहुंच चुकी है,सब्जी मंडी व पुलिस थाने का कार्य प्रगति पर है इसके अलावा अटल आदर्श विद्यालय सहित अन्य जितनी भी घोषणाएं विधानसभा क्षेत्र में की गई है सब पूरी होगी।

रतन सिंह पाल सहित अर्की मण्डल अध्यक्ष डी के उपाध्याय,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर,मण्डल व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश जोशी ,ओमप्रकाश भारद्वाज,अनिल गर्ग,कौशल्या कंवर,प्रीतम,विनोद आदि ने कुनिहार के लिए आई पी एच सब डिवीजन व अन्य घोषणाएं पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page