राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में  प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा में  किया गया।इस कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता नीलम शुक्ला ने विद्यार्थियों को पेट में कीड़े होने के कारण बताए।उन्होंने बताया कि हमें खाने की स्वच्छता,पानी पीने की स्वच्छता,व्यक्तिगत स्वच्छता तथा अपने आसपास की स्वच्छता को जीवन में गंभीरता से अपनाना चाहिए।पेट की बीमारियों का कारण  संक्रमण होता है जो कि गंदगी से फैलता है।पेट में कृमि होने का सबसे बड़ा लक्षण है कि चेहरे पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं तथा खून की कमी और कमजोरी महसूस होने लगने लगती है।इसके उपचार के लिए हमें वर्ष में दो बार एलबेंडाजोल की गोली लेनी चाहिए।इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को समस्त स्टाफ की सहायता से ये गोली खिलाई गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page