
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में परशुराम जयंती तथा ईद के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा भारती ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में महर्षि भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।उन्हीं को याद करने के लिए हर साल पूरे भारतवर्ष में वैशाख माह की अक्षय तृतीय शुक्ल को महर्षि परशुराम जयंती मनाई जाती है।इसी के साथ-साथ ईद पर भी नोवी कक्षा के छात्र उदय ने अपने विचार प्रस्तुत किए।छात्र ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार रमजान के महीने के खत्म होने के बाद आता है,यह इस्लामिक त्यौहार है जिसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।इस दिन लोग प्रातकाल जल्दी उठकर नए कपड़े पहनकर सुबह ईद की नमाज पढ़ने जाते हैं और एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारा बढ़ाते हैं।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

