ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- कुनिहार के वरिष्ठ नागरिकों इन्द्रपाल शर्मा,गोपाल कृष्ण,चैतराम तंवर,ओम प्रकाश गर्ग,श्यामा नंद शांडिल,राजेन्द्र धीमान,जगदीश चंदेल,मनी राम,सुरेश शर्मा,भवानी शर्मा ने कुनिहार नागरिक चिकित्सालय में विशेषज्ञ मैडिसन, सफाई कर्मचारी तथा 108आपात कालीन गाड़ी को अभी तक न दिये जाने सरकार तथा विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है ।

प्रेस को जारी बयान में भारतीय राज्य पेंशरज महासंघ के प्रदेश महामन्त्री व वरिस्ठ नागरिक इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार अस्पताल से मैडिसन एमडी के यहां से जाने के बाद लोगो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि इस समय यहा पर एक सर्जन तथा पांच अन्य जूनियर चिकित्सक हैं।

यहां से दो जूनियर चिकित्सको को अन्यत्र भेज कर दो एमडी मैडिसन दिये जाने एक सफाई कर्मचारी को लगाये जाने तथा 108आपात कालीन गाड़ी को शीघ्र दिये जाने को लेकर मुख्यमंत्री को एक महीना पूर्व पत्र लिखा गया था। इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी कईं बार मिले मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है , जिसे लेकर लोगो में भारी रोष है। उलेख्नीय है कि इस अस्पताल में चार विधानसभा क्षेत्रों की 20पंचायतों से हर रोज सैंकडों मरीज ईलाज के लिये आते हैं । मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि यहा पर एमडी की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाये।




