ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट कंपनी में 18 अप्रैल को हुई ट्रक चालक की मृत्यु पर कड़ा रुख अपनाते हुए हिमाचल मोटर चालक संघ ने चालकों की मृत्यु होने पर उनके परिवार को सम्मान जनक राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।हिमाचल मोटर चालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,सदस्य कुलवंत सिंह ठाकुर,कुलदीप सिंह,मुकेश पाठक,अजय शर्मा,वीरेंन कौंडल,राकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी 5 फरवरी 2022 को सुरक्षा की दृष्टि के चलते चालकों ने रोपड़ में अंबुजा को चेताते हुए 22 शर्तें रखी थी,जिन्हें कंपनी द्वारा नजरअंदाज किया गया।कंपनी की लापरवाही के कारण चालक स्वर्गीय गगन सिंह की सुरक्षा कारणों के चलते मृत्यु हो गई।हिमाचल मोटर चालक संघ ने मांग की है कि मृतक के परिवार को कम से कम 15 लाख रुपए सम्मान जनक राहत राशि प्रदान की जाए जिससे उसके परिवार का पालन पोषण हो सके।उन्होंने कहा कि चालकों को इस प्रकार की अन्य कई समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है जिन पर कोई भी गौर नहीं किया जा रहा है।उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें आ रही समस्याओं के ऊपर जल्द से जल्द विचार किया जाए ताकि चालक दिमाग पर बिना किसी बोझ के कार्य कर सकें और सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में भी कमी आए।चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

