सानन गांव के सुशील का सर्पदंश के कारण देहांत, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर

उपमंडल की ग्राम पंचायत सानण में सांप के काटने से एक युवक की मृत्यु हो गई । पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील पाठक पुत्र गजेंद्र पाठक (38) सोमवार शाम अपने खेतों में काम कर रहा था ।

अचानक एक ज़हरीले सांप ने उसके बाएं हाथ की हथेली में डंक मार दिया । युवक के परिजन उसे तुरंत अर्की अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया । परन्तु ज़हर के पूरे शरीर में फैल जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया ।सुशील के देहांत की सूचना मिलते ही उनके गांव व आसपास के में मातम छा गया और हर कोई गमगीन दिखा। सुशील के असमय देहांत की खबर से उनके मित्र भी अत्यंत स्तब्ध और दुःखी दिखे। सभी ने सोशल मीडिया पर अपने मित्र को कुछ इस तरह से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मृतक अपने पीछे पत्नी व छोटी बेटी छोड़ गया है। दैनिक हिमाचल न्यूज टीम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है और शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page