27 अप्रैल को होगा नगर पंचायत अर्की का आगामी वर्ष का बजट पेश-अनुज गुप्ता ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,नगर पंचायत अर्की की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयाों पर चर्चा की गई । बेठक में निर्णय लिया गया कि मौनसून सीजन में नगर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। नगर में मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यो पर भी चर्चा की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि जन सहयोग की भगीदारी से नगर में सोलर लाईटे लगाई जाएगी तथा इसके लिए आधा पैसा व्यक्ति द्वारा देना होगा जबकि आधा पैसा नगर पंचायत देगी। लोगों से आग्रह किया किया गया कि वे इस बारे अपने अपने वार्ड के पार्षद से सम्पर्क करे। इसके अलावा नगर में स्ट्रीट लाईट के नये प्वांइट लगाने का निर्णय भी लिया गया। नगर में कुल 70 नये प्वाईंट लगाए जाएंगे ।

बैठक में नगर की कार पार्किंग को ठेके पर देने का निर्णय भी लिया तथा इसके लिए बाकायदा टैंडर काल किए जाएंगे। बैठक में कई लोगों के पेंशन लगाने के फार्म मंजूर कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को भेजे गए तथा पेंशन के हकदार लोगों से आग्रह किया गया कि वे अब पेंशन के लिए सीधे विभाग में अप्लाई करे ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत का आगामी वर्ष का बजट 27 अप्रैल को पेश किया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को उठाया व उनके समाधान की मांग की । बैठक में सचिव अभिनव शर्मा, उप प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र कुमार, भारती वर्मा, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, रूचिका गुप्ता, जे.ई . सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी व सफाई पर्यवेक्षक नरेन्द्र कुमार ने भी भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page