75वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं ऐतिहासिक : इंद्रपाल शर्मा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- चम्बा में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को सरकारी बसो में किराये में 50प्रतिशत की छुट दिये जाने ,घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब 125यूनिट तक बिजली फ़्री दिये जाने , ग्रामिण क्षेत्रों में पानी फ़्री दिये जाने की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है तथा इस के लिये मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त करती है ।

मीडिया में जारी बयान मे मिडिया के ज़िला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है की किसी सरकार ने बिजली और पानी फ़्री किया तथा महिलाओ को सरकारी बसों में 50प्रतिशत की छुट दी है।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जय राम ठाकुर की सरकार ने अपने चार वर्ष , चार माह के कार्यकाल मे प्रदेश के हर वर्ग को भारी आर्थिक लाभ दिये। अरबों रूपये के विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनायें आरम्भ की तथा हर क्षेत्र में बिना किसी भेद भाव के कार्य किये।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page