
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अम्बुजा कन्वेयर बेल्ट कश्लोग व मांगू से
38 रोलर चोरी होने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में उमाशंकर तिवारी,सुपुत्र रामचन्द्र तिवारी,गांव पुरेशिवा तिवारी जिला अयोध्या जो कि हाल में बतौर सुरक्षा अधिकारी अम्बुजा सीमेंट दाड़लाघाट के सिक्योरिटी आफिसर के पद पर कार्यरत है।शिकायत में कहा है कि अम्बुजा कंपनी की एक कन्वेयर बेल्ट जिसमें कश्लोग क्रैसर से सुल्ली प्लांट तथा दूसरी बैल्ट में मांगू माइन्स से रौड़ी प्लांट जिसमें पत्थर आता है। मेन्टीनेस हेड सुनील चौधरी द्वारा दोनो कन्वेयर बैंल्टो को चैक किया गया तो चैक करने पर दोनो बैल्टों से टोटल 38 रोलर चोरी हुए है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

