डीडी कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पेंशनर्ज की बैठक


ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- शुक्रवार को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम स्वर्गीय यशोदा देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी पेंशनरों ने शोक व्यक्त किया। बैठक में डी डी कश्यप व अन्य सभी सदस्यों ने राज्य कार्यकारणी के नव नियुक्त अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व कार्यकारणी को बधाई दी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डी डी कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नये छठे वेतन आयोग के आधार पर पेंशनरों को एरियर देना था जो अभी तक नही दिया है। जिससे पेंसनरो में रोष है इसे शीघ्र देने की मांग सरकार से की गई ।

पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि वर्ष 2016 के बाद सेवा निवृत्त हुए सभी पेंसनरो को भी नए वेतन आयोग के आधार पर एक मुश्त एरियर दिया जाए। इसके अलावा पेंशनरों की बहुत पुरानी मांग 65,70 व 75 वर्ष पूरा कर चुके पेंसनरो को उनके मूल वेतन के आधार पर 5,10 व 15 प्रतिशत का लाभ समायोजित करने की मांग भी सरकार से की गई। बैठक में मई महीने में होने वाला इकाई के स्थापना दिवस बारे भी चर्चा की गई। इस बैठक में केशवा राम,जगदीश गर्ग ,प्रेम चन्द कश्यप,दुनीचंद ठाकुर,बिशन दास,नेक राम कौंडल,खेम चन्द ठाकुर,शीला देवी, सन्तोष कुमार,ख्याली राम आदि मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page