राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में हिमाचल दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस अवसर पर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुरेन्द्र कुमार ने सभी को हिमाचल दिवस की बधाई दी।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हिमाचल प्रदेश आज ही के दिन 1948 को 30 पहाड़ी रियासतों के विलय से बना था।74 वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है।हिमाचल को वीर भूमि भी कहा जाता है।हिमाचल के वीर सपूतों ने देश की रक्षा सेवाओं में वीरता का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में समस्त  विद्यालय परिवार को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं दी तथा  छात्रों से प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहे नशे से दूर रहने की सलाह दी,ताकि एक अच्छे नागरिक बनकर राज्य के सर्वागीण विकास में अपना रचनात्मक सहयोग दे सकें।इस अवसर पर प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा,सुमन बट्टू,जय प्रकाश मिश्रा,सुरेन्द्र,मुकेश,नरेंद्र लाल,विजय  सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page