ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सोलन में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल द्वारा ग्राम पंचायत देवरा को महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के अंतर्गत पंचायत को प्रशस्ति पत्र व एक लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया।

जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान रूपसिंह ठाकुर ने बताया कि उनकी पंचायत को यह पुरस्कार महर्षि बाल्मीकि सम्पूर्ण स्वच्छता के अंतर्गत मिला है। इसके लिये उन्होंने प्रदेश सरकार, उपायुक्त सोलन व खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय -समय पर दिए गए मार्गदर्शन से आज उनकी पंचायत को यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने अपनी पंचायत के सभी महिला मंडलो का भी इस सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के लिये आभार प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ बीडीसी सदस्या भावना शर्मा, वार्ड सदस्य कमल ठाकुर,शर्मिला गौतम और रीता देवी भी मौजूद रहे।




