
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में संविधान निर्माता,भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने भीमराव अम्बेडकर के जीवन व संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।साथ ही छात्रा हिमानी भगत ने भी बाबासाहेब के जीवन पर अपना भाषण दिया तथा सुन्दर पेंटिंग बनाकर कक्षा कक्ष में लगाई।बचपन से ही भेदभाव सहन करने के बावजूद भी भीमराव एक कुशल अर्थशास्त्री,न्यायवेत्ता तथा एक समाज सुधारक थे जिन्होंने अपना जीवन कमज़ोर,दलित तथा सामाजिक पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने में समर्पित कर दिया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भीमराव अम्बेडकर जयंती तथा बैसाखी की सभी को बधाई दी तथा कहा कि हमें जीवन में उनकी तरह संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर प्रवक्ता सुमन बट्टू,जय प्रकाश मिश्रा,मुकेश,नरेंद्र लाल,विजय सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

