गौतम एंटरटेनमेंट और एमएमके स्टूडियो कुनिहार के बैनर तले “हद की है फासलों ने” का वीडियो एलबम हुआ लांच,,

गौतम ऐंटरटेनमैंट व एमएमके स्टूडियो के संयुक्त बैनर तले निर्मित हद की है फासलों ने वीडियो एलबम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्धारा लांच किया गया ! अर्की विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एलबम के निर्देशक व गौतम ऐंटरटेनमैंट कंपनी के चेयरमैन जगत गौतम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस एलबम के बोल अर्की क्षेत्र के जयनगर के रहने वाले प्रतिभाशाली गायक पवन शर्मा ने दिए हैं !

हीरो का रोल चंडीगढ़ के युवा ईशान व हीरोईन का रोल हिमाचल की सृृष्टि ने निभाया है ! एलबम का संगीत एम कृष्णा ने दिया है जबकि अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल ने एलबम को प्रोडयूस किया है !

इसके अलावा एडिटर गौरीशंकर मिश्रा,सहायक निर्देशक रोहित ठाकुर,कैमरामैन जितेंद्र सैनी,ऐसोसिएट डायरेक्टर नीलम भारद्धाज,प्रोडक्शन हैड मदन सहगल व मेकअप आर्टिस्ट ज्योति ने इस एलबम को बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया है ! जगत शर्मा ने बताया कि इस गाने की शूटिंग पालमपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर की गई है !

एमएमके स्टूडियो के चेयरमैन व एलबम के क्रिएटिव हैड विजय ठाकुर ने बताया कि एमएमके स्टूडियो उनका 28 वर्ष पुराने फिल्म सिटी के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम है ! उन्होने कहा कि फिल्म कंपनी गौतम ऐंटरटेनमैंट के साथ मिल कर एमएमके स्टूडियो क्षेत्र के ऐसे प्रतिभावान युवाओं को आगे लाने के लिए काम करेगा जिनमें अपार प्रतिभा तो है परंतु संसाधनों के अभाव में वे अपनी छुपी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने में असमर्थ हैं !

विजय ने बताया कि इस एलबम हद कर दी फासलों के गायक पवन शर्मा भी ऐसा ही प्रतिभावान युवक है जोकि पिछले दस वर्षाें से संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहा था परंतु उसे कोई मंच नहीं मिल पा रहा था ! ऐसे हालात में एमएमके स्टूडियो व गौतम ऐंटरनेमैंट ने पवन शर्मा की प्रतिभा को पहचान कर उसे एलबम के माध्यम से एक मंच देकर पहचान दिलाने का प्रयास किया है ! उन्होने कहा कि भविष्य में भी दोनों कंपनियां मिल कर अर्की क्षेत्र व प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की खोज कर उन्हें उचित मंच देकर उनकी प्रतिभा को उजागर करने का प्रयास जारी रखेंगी !

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page