यातयात नियमों के बारे में दाड़लाघाट महाविद्यालय में दी जानकारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस थाना दाड़लाघाट के अधिकारियों को आमंत्रित कर छात्रों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस थाना दाड़लाघाट के मुख्य आरक्षी बृजमोहन ने छात्रों को यातायात संबंधी कानूनी एवं संकेतों के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने यातायात संबंधी विभिन्न कानूनों की धाराओं के बारे में भी अवगत करवाया।इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर अपराध एवं नशीली पदार्थों के सेवन संबंधी विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में  महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के द्वारा पुलिस थाना दाड़लाघाट से आए हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया और छात्रों से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और लोगों को भी सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page