
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत शनिवार सुबह यूको बैंक के समीप बिजली का खंभा गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।गनीमत यह रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे यूको बैंक के सामने बिजली का खंभा गिरने से दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता की सैंट्रो गाड़ी नम्बर एचपी-11ए-8150 को नुकसान हुआ।गाड़ी पीछे की ओर से क्षतिग्रस्त हुई है।फिलहाल खंभे के गिरने का कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है,जिस कारण से यह खंभा गिरा है।जबकि उक्त व्यक्ति की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से के साथ गाड़ी को नुकसान हुआ है।बता दे यह हादसा सुबह के समय पेश आया,अगर यह हादसा दिन के समय या किसी समय होता,तो इसमें काफी नुकसान हो सकता था।फिलहाल पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस थाना दाड़लाघाट व विद्युत विभाग दाड़लाघाट को दे दी है।उधर,विद्युत विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ से जब इस बारे बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और कार्यवाही की जाएगी।

