राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जबकि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर निबंध लेखन,भाषण,नारा लेखन एवं पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मंच संचालक प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में नई शिक्षा नीति के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।नारा लेखन में कनिष्ठ वर्ग में भावना,वैशाली,महिमा और वरिष्ठ वर्ग में मनीषा,नीलम ठाकुर और ज्योति ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में मनीषा,आंचल,पूजा  ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान अर्जित किया।इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में निहारिका,निशांत और विशाल ने कनिष्ठ वर्ग में साक्षी,आकांक्षा एवं मोहित ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया।भाषण  प्रतियोगिता में मनीषा,ज्योति एवं सपना ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया।इस अवसर पर  विद्यालय भीम सिंह ठाकुर,अमरदेव शर्मा,दीपक ठाकुर,देवी सिंह,अमर सिंह ठाकुर,रमेश ठाकुर,हेमराज ठाकुर,पुष्पेन्द्र शर्मा,सरोज ठाकुर,केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों,अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page