
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट के सौजन्य से तथा सिंगर कंपनी की तरफ से सर्विस कैंप का आयोजन गांव डमलाणा में किया गया।इस कैंप में आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने गांव के लोगों के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जैसे इंडक्शन,हिटर,प्रैस,मदानी,म्यूजिक सिस्टम इत्यादि उपकरणों की मुरम्मत की तथा सिंगर कंपनी के एक्सपोर्ट ने गांव की लगभग 30 सिलाई मशीनों की मुरम्मत फ्री में की।इसके साथ मशीनों के रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस फ्री सर्विस कैंप का लाभ हनुमान बड़ोग के 60-70 परिवारों को हुआ तथा लोगों ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के सर्विस कैंपों का आयोजन समय-समय पर हर गांव के क्षेत्र में होना चाहिए।अंत मे स्थानीय लोगों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा लगाए गए इस कैंप का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्राइवेट आईटीआई के प्रशिक्षु,सिंगर कंपनी के कर्मचारी व अन्य मौजूद रहे।

