
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) जलागम विकास परियोजना धुन्दन द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्राकृतिक खेती एवं मृदा प्रबंधन के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में हिमाचल प्रदेश वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के डॉक्टर राजेश कौशल द्वारा किसानों को मिट्टी जांच व मृदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कौशल ने मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व और बायोकॉन्ट्रोल एजेंट के बारे में बताया।

इस मौके पर जलागम विकास परियोजना धुन्दन के अध्यक्ष व प्राकृतिक खेती के मास्टर प्रशिक्षक रूप लाल वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खादों व कीटनाशी का प्रयोग ना करके प्राकृतिक खादों जैसे जीवामृत,धन जीवामृत और सुखाधन जीवामृत उपयोग करने की सलाह दी गई।इस मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से डॉ एचके शर्मा,कृषि विशेषज्ञ मदन शर्मा और रमेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।


डॉ एचके शर्मा ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की।साथ ही दि कृषक संघ धुन्दन के प्रधान रतन चंद बट्टू ने एफपीओ के बारे में जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि आप भी इस सहकारी सभा के सदस्य बने।इस प्रशिक्षण शिविर किसानों को एक-एक कैलेंडर व एक किलो ट्राइकोडरमा खाद निशुल्क बांटी गई।इस शिविर में मुंशी राम वर्मा,राजपाल,सुखदेव,गंगा राम,हंसराज,लेख राम,सोमा देवी,अंबिका,कमलेश,सरिता,परसराम,मीरा देवी,बाल कृष्ण,बलदेव,विनय कुमार,नीमचंद बट्टू,रामकृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।

