ग्राम पंचायत सूरजपुर में शहीदे आजम भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन,60 यूनिट रक्त एकत्रित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  ग्राम पंचायत सूरजपुर में रविवार को शहीदे आजम भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के प्रधानचार्य सरताज सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे।जबकि महिला कब्बडी सवर्ण पदक विजेता डिम्प्पल ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे।मुख्यातिथि ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान लगभग 60 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।

आईजीएमसी शिमला से आए चिकित्सकों ने रक्त एकत्र किया।पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंचयात द्वारा लगातार दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया है।इससे पूर्व में रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था।उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है।इससे किसी घायल या बीमार जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवनदान दिया जा सकता है क्योकिं रक्त को अभी तक दुनियां की किसी लैब में तैयार नही किया जा सका है। 

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page