
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) रंगों और खुशियों का त्योहार होली दाड़लाघाट और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी कड़ी में दाड़लाघाट में भी लोगों ने एक दूसरे को गुलाक लगाकर बधाई दी।सुबह से ही दाड़लाघाट में छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते नजर आए।दरअसल,दो साल से कोरोना संकट के कारण होली के त्योहार की रौनक गायब हो गई थी,लेकिन इस बार बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।जबकि लोगों ने सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया।कहीं,डीजे तो कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज पर लोग थिरकते नजर आए।इस दौरान दाड़लाघाट में लोगों,दुकानदारों ने होली के रंग उड़ा कर खूब मस्ती की।सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।नन्हे बच्चों ने भी प्रेम और मिलन के इस त्यौहार में खूब आनंद लिया।इसी के साथ उपमंडल के नवगांव,धुन्दन,दाड़लामोड़,पारनु, कंसवाला,कराडाघाट,पिपलूघाट व आसपास के लोगों ने होली धूम धाम से मनाई।

