
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन का उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण सोलन सरवन कुमार चौधरी ने टीम के साथ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त रिकॉर्ड्स जिसमें एसएसए,आरएमएसए,एग्जामिनेशन,कार्यालय,मिड डे मील व स्कूल से संबंधित सारा रिकॉर्ड् देखा और निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कार्य की प्रशंसा की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूरे जिला में यह पहला ऐसा विद्यालय है जिसका पूरा कार्य समय पर पूरा पाया गया,इसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य तथा पूरे स्टाफ की बहुत प्रशंसा की।इस मौके पर प्रधानाचार्य तथा स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने निरीक्षण टीम को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण सोलन सरवन कुमार चौधरी,प्रधानाचार्य निरीक्षण शिव कुमार शर्मा,रिटायर्ड बीईईओ दलीप चौधरी,मुख्याध्यापक एमएल रनौत सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
