ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,भूमति पंचायत में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नौणी विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस अवसर पर 50 ग्रामीण किसानों को खाद्य प्रसंस्करण द्वारा आय वृद्धि एवं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने के लिये जागरूक किया गया। इस मौके पर विभाग द्वारा लोगो को अनेक उत्पाद बनाकर दिखाए गए।

जिसमें घर पर केक, फलों के स्क्वैश ,जैम तथा मशरूम की बड़ियां बनाना सिखाया गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य आशा शर्मा,उप प्रधान गोपाल,खाद्य विज्ञान विभाग से डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा, रोहन गर्ग,तारा चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


