साई पंचायत में खुला राशन डिपो


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत साई में रविवार से स्थानीय जनता को राशन मिलना शुरू हो गया है ! गौर हो कि स्थानीय पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा के प्रयास से वर्ष 2021-22 मे अन्य सदस्यो के साथ सोसायटी का गठन किया गया !

जिससे साई पंचायत मे उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो खुल गया ! डिपो खुलने से स्थानीय जनता मे बहुत खुशी है! उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो मे लोगो को सस्ती दरो पर राशन के साथ अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध होगी ! जिससे स्थानीय जनता का कीमती समय और धन की बचत होगी ! नई पंचायत मे डिपो खुलने पर पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, पंचायत समीति सदस्य शशि कांत व स्थानीय लोगों ने सभी को बधाई दी !

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page